जुलाई 16, 2026 11:56 पूर्वाह्न

printer

दक्षिण कोरिया के सेंट्रल बैंक ने तीन साल से ज़्यादा समय बाद ब्याज दर बढ़ाई

दक्षिण कोरिया के सेंट्रल बैंक ने आज तीन साल से ज़्यादा समय के बाद पहली बार अपनी ब्याज दर बढ़ाई है। इसका उद्देश्‍य पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण बढ़ी महंगाई से निपटना है। मौद्रिक नीति बैठक के बाद, बैंक ऑफ कोरिया ने अपनी बेंचमार्क नीति दर को एक चौथाई प्रतिशत से बढ़ाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया। बैंक ऑफ़ कोरिया के गवर्नर शिन ह्यून सोंग ने कहा कि बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के सभी सात सदस्यों ने बेंचमार्क दर बढ़ाने का समर्थन किया।