अगस्त 27, 2026 8:38 पूर्वाह्न

printer

सोशल मीडिया कंपनी मेटा अपने प्लेटफॉर्मों पर बच्चों को नुकसान पहुंचाने के दावों के निपटारे के लिए 18 अरब डॉलर तक का भुगतान करेगी

सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने 18 अरब अमरीकी डॉलर का भुगतान करने और अपने फेसबुक तथा इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा के लिए और भी कड़े उपाय करने पर सहमति जताई है। यह कदम उस ऐतिहासिक कानूनी समझौते का हिस्सा है जिसमें किशोरों में सोशल मीडिया की लत से जुड़े मुकदमे को समाप्त करने के साथ-साथ 47 राज्यों के दावों का निपटारा किया।

अदालत की मंजूरी मिलने पर यह समाझौता मेटा के खिलाफ राज्‍यों की ओर से दायर मुकदमों को रोक देगा। मेटा ने कहा कि किशोरों को अपने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित और उपयोगी अनुभव प्रदान करना कंपनी के लिए अत्यंत आवश्यक है। मेटा ने प्रतिद्वंद्वी टिक-टॉक और यूट्यूब से भी इसी तरह के सुरक्षा उपाय अपनाने का आग्रह किया।

यह समझौता कैलिफोर्निया, कोलोराडो, केंटकी और न्यू जर्सी से जुड़े एक अदालती मामले का निपटारा करेगा। जो 2023 में मेटा पर मुकदमा करने वाले 29 राज्यों में शामिल थे। मुकेदमे में आरोप लगाया गया था कि मेटा ने बच्‍चों को अपने प्‍लेटफॉर्म की लत लगाने वाले फीचर्स जानबूझकर डिजाइन किए और इसके बारे में लोगों से जानकारी छिपाई जिससे युवाओं में मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के विकार पैदा हुए। मामले में यह भी आरोप लगाया कि मेटा ने माता-पिता की सहमति के बिना 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का डेटा नियमित रूप से एकत्र करके संघीय कानूनों का उल्लंघन किया।