जून 21, 2026 6:57 पूर्वाह्न

printer

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय आज भारत मंडपम में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित करेगा

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में, एक विशेष योग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में डेढ हज़ार वरिष्ठ नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इस वर्ष के योग दिवस का विषय है -स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग।  समारोह का उद्देश्य दीर्घायु, भावनात्मक कल्याण और गरिमापूर्ण वृद्धावस्था देने के लिए योग को प्रोत्साहित करना है।