जुलाई 20, 2026 5:44 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अत्याधिक वर्षा के कारण 2 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में वर्षा के कारण हुई घटनाओं में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

बचाव अधिकारियों के अनुसार, खैबर जिले के लांडी कोटल इलाके में बीती रात अचानक आई बाढ़ में एक यात्री वैगन बह गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

एक अन्य घटना में मरदान जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

इस बीच, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हादसों में जान गंवाने वालों पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।