अगस्त 18, 2026 6:19 अपराह्न

printer

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के ऋण वितरण में पिछले एक वर्ष में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-आरआरबी ने पिछले एक साल के दौरान ऋण वितरण में काफी बढ़ोतरी दर्ज की है। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि वर्ष 2025-26 के दौरान कुल बकाया ऋण में 10 दशमलव 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। छोटे शहरों और गांवों का कुल बकाया ऋण 2024-25 में लगभग 5 लाख 24 हज़ार करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 5 लाख 78 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने ऋण वितरण सुविधा का विस्तार करके और ज़रूरतमंद तबकों पर अधिक ध्‍यान केंद्रित करके ग्रामीण आर्थिक विकास तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना जारी रखा है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने कमज़ोर वर्गों को 3 लाख 49 हजार करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया है।