नवम्बर 26, 2026 12:49 अपराह्न

printer

सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे आज 25वीं आई.ओ.आर.ए. की मंत्रिपरिषद बैठक में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचे

सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे आज 25वीं हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आई.ओ.आर.ए.) की मंत्रिपरिषद बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। मॉरीशस के विदेश, क्षेत्रीय एकीकरण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री धनंजय रामफुल भी भारत पहुंच गए हैं। भारत कल आई.ओ.आर.ए. की मंत्रिपरिषद बैठक की मेजबानी करेगा।

वर्ष 2025 से 2027 तक भारत की आई.ओ.आर.ए. अध्यक्षता का विषय है- हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता।

उच्चस्तरीय बैठक में संगठन के 23 सदस्य देशों और 12 संवाद साझेदार देशों के मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में क्षेत्रीय सहयोग के मौजूदा ढांचों की समीक्षा और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान पर भी चर्चा होगी।