जुलाई 7, 2026 9:32 अपराह्न

printer

चीन में भीषण बाढ़, 20 लोगों की मौत

चीन में आई भीषण बाढ़ में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह देश की सबसे भयंकर बाढ़ की घटनाओं में से एक बताई जा रही है। बाढ़ के कारण एक फार्म से करीब 900 सांप भी निकल गए, जिससे लोगों में डर फैल गया है।

अधिकारियों के अनुसार, चीन के कई हिस्सों में कल रात से खराब मौसम ने काफी तबाही मचाई है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आज बाढ़ से निपटने, राहत और बचाव कार्य तेज करने तथा घायलों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

वर्षा के कारण देश की 62 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अब तक इस आपदा से 9 लाख 43 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यह तबाही चक्रवात मेइसाक के कारण हुई भारी बारिश से जुड़ी है।