जुलाई 20, 2026 10:02 पूर्वाह्न

printer

सेनेगल के राष्ट्रपति बसिरो फे बने इकोवास के नए अध्यक्ष

सेनेगल के राष्ट्रपति बसिरो डियोमाये फे पश्चिमी अफ्रीकी आर्थिक समुदाय  (इकोवास) के अध्यक्ष चुने गये हैं। वे इकोवास के निवर्तमान अध्यक्ष सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो का स्थान लेंगे।

कल सिएरा लियोन में इकोवास के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्षों के 69वें सम्मेलन में नए अध्यक्ष का चयन हुआ। श्री बसिरो फे की अध्यक्षता में इकोवास के सुधार कार्यक्रमों को नई गति मिलने की संभावना है।