संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, सतत विकास के लक्ष्यों को हालिस करने की समय सीमा में अब केवल चार वर्ष शेष हैं, लेकिन अब तक केवल 36 प्रतिशत लक्ष्यों पर ही संतोषजनक प्रगति हुई है। लगभग आधे लक्ष्य रुके हुए हैं और अन्य 15 प्रतिशत लक्ष्यों में गिरावट आई है।
सतत विकास लक्ष्य रिपोर्ट 2026 के अनुसार वर्ष 2015 में 2030 सतत विकास कार्य योजना को अपनाने के बाद निवेश, बेहतर नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ने विश्व भर में अरबों लोगों के जीवन में सुधार हुआ। लगभग 100 करोड़ लोगों को सुरक्षित पेयजल और 120 करोड़ लोगों को सुरक्षित रूप से प्रबंधित स्वच्छता की सुविधा मिली है।
रिपोर्ट के अनुसार 2015 और 2024 के बीच नए एच.आई.वी. संक्रमणों में 30 प्रतिशत की कमी आई है और एड्स से संबंधित मौतों में 35 प्रतिशत की कमी आई है। विश्व की 92 प्रतिशत आबादी तक बिजली पहुंच चुकी है। इंटरनेट का उपयोग 40 प्रतिशत से बढ़कर 74 प्रतिशत हो गई है। इतिहास में पहली बार दुनिया की आधे से अधिक आबादी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आई है। हिस्से को कवर करती है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि रिपोर्ट के आंकड़ों के आधार पर, वर्ष 2030 तक सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करना अब संभव है।
संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तीन प्रतिबद्धताओं पर बल दिया। इनमें लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, नवीकरणीय ऊर्जा और लगातार बढ़ते सैन्य खर्च के बजाय विकास के साधनों में निवेश करके शांति को प्राथमिकता देना शामिल है।