जुलाई 22, 2026 7:47 अपराह्न

printer

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव कल अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से करेंगे मुलाकात

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव फिलीपींस में दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र संघ के बहुपक्षीय सम्मेलन में कल अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भेंट करेंगे। श्री लावरोव ने बताया कि उन्होंने कल मनीला में श्री रुबियो से संक्षिप्त मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि रूस अब भी मानता है कि अमरीका पिछले वर्ष अगस्त में एंकोरेज में हुए रूसी-अमरीकी शिखर सम्मेलन में व्यक्त किए गए प्रस्तावों से पीछे नहीं हटा है।
 
इस बीच, अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि रूस और चीन ईरान की मदद कर रहे हैं। ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर हमले फिर से शुरू कर दिए हैं। इसके जवाब में अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास सैन्य अभियान तेज कर दिए हैं।