अगस्त 29, 2026 10:30 अपराह्न

printer

रूस-यूक्रेन युद्ध: राजधानी कीव के पास ड्रोन हमले में 37 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा जिले में आज हुए एक भीषण रूसी ड्रोन हमले में 37 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के अनुसार, हमले में 50 आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई घर सहित एक रेस्तरां भी भीषण आग की चपेट में आ गए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने एक बयान में कहा कि मायला गांव में एक गोदाम पर हमला हुआ, जिसके बाद विस्फोट हुआ। उन्‍होंने कहा कि बुजुर्गों और विकलांगों के लिए बने एक देखभाल केन्‍द्र और आवासीय इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।