रूस ने आज सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। यह हमला तुर्किए में होने वाले महत्वपूर्ण नाटो शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले हुआ है, जिसमें अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शामिल होने की उम्मीद है।
यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया। तड़के कीव के मध्य भाग में धमाकों की आवाज सुनी गईं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि दो जिलों में आग लगने या मलबा गिरने से नुकसान होने की सूचना मिली है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद्यमीर ज़ेलेंस्की ने कल चेतावनी दी थी कि खुफिया जानकारी से संकेत मिले हैं कि रूस बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।