ग्रामीण विकास विभाग और पेंशन निधि नियामक तथा विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने पेंशन कवरेज का विस्तार करने के लिए पेंशन सखियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में पेंशन संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जायेंगे।
News On AIR | सितम्बर 15, 2026 11:58 पूर्वाह्न
ग्रामीण विकास विभाग और पीएफआरडीए ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन कवरेज का विस्तार करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए