सितम्बर 1, 2026 8:41 अपराह्न

printer

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कनाडा में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अपनी पहली कनाडा यात्रा के दौरान ‘ग्रेटर टोरंटो एरिया’ में प्रवासी भारतीयों की एक बड़ी सभा  को संबोधित किया। वॉन शहर में आयोजित हिंदू विश्व बंधु कार्यक्रम में कनाडा के आठ प्रांतों से आए 2,500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन 175 से अधिक सामुदायिक संगठनों के सहयोग से ‘कॉर्ड’ संस्था द्वारा किया गया था। अपने संबोधन में डॉ. भागवत ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया की विभिन्न भाषाओं, परंपराओं और उपासना पद्धतियों का सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि यह विविधता ही हमारी एकता का आधार है। कार्यक्रम में कनाडा के पूर्व रक्षा मंत्री जेसन केनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर डॉ. भागवत अमरीका, कनाडा और ब्रिटेन की तीन देशों की सद्भावना यात्रा पर हैं।