अगस्त 27, 2026 9:21 अपराह्न

printer

नेपाल में छोछेन खोला और पुरेपु त्सांगपो के संगम पर बनी बैरियर झील के टूटने का खतरा

नेपाल में छोछेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी बैरियर झील के अगले तीन दिनों में टूटने का खतरा बढ़ गया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार, आज सुबह तक इस झील में करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा था और झील पहले ही उफान पर है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में इसमें 30 लाख घन मीटर अतिरिक्त पानी पहुंच सकता है, जिससे झील के टूटने का खतरा बढ़ गया है।

चीन के सरकारी अखबार के अनुसार, अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। संभावित खतरे से निपटने के लिए बाढ़ की स्थिति का आकलन और जोखिम मूल्यांकन किया जा रहा है, ताकि झील टूटने की स्थिति में आपात बचाव अभियान चलाया जा सके।