भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि नीतिगत दर में किसी भी बदलाव पर विचार करने से पहले वे मुद्रास्फीति की स्थिति पर स्पष्टता आने का इंतजार करना पसंद करेंगे।
3 से 5 अगस्त तक हुई मौद्रिक नीति समिति-एमपीसी की बैठक के कार्यवृत्त के अनुसार, एमपीसी ने सर्वसम्मति से लगातार चौथी बार रेपो दर को 5 दशमलव 25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने और तटस्थ रुख बनाए रखने का निर्णय लिया।
आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि खाद्य पदार्थों, ईंधन और अन्य इनपुट की बढ़ती कीमतों से व्यापक मुद्रास्फीति का खतरा है, लेकिन अभी तक इन दबावों के व्यापक होने के सीमित संकेत हैं। उन्होंने कहा कि लगातार मुद्रास्फीति या अनियंत्रित मुद्रास्फीति की उम्मीदों के किसी भी प्रमाण के लिए नीति को सख्त करने की आवश्यकता हो सकती है।
उप-गवर्नर और एमपीसी सदस्य पूनम गुप्ता ने भी वैश्विक और मौसम संबंधी अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए प्रतीक्षा करो और देखो के दृष्टिकोण का समर्थन किया।
‘आरबीई ने 2026-27 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.7% और सीपीआई मुद्रास्फीति 5% रहने का अनुमान लगाया है। एमपीसी ने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रम, वैश्विक ऊर्जा कीमतें और मानसून प्रमुख कारक बने हुए हैं जिन पर नजर रखने की जरूरत है।