नवम्बर 13, 2026 9:34 अपराह्न

printer

रिजर्व बैंक: 31 अक्टूबर 2026 तक बैंकों का कुल ऋण बढ़कर 237.03 लाख करोड़ रुपये हुआ

रिजर्व बैंक के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 तक बैंकों का कुल ऋण बढ़कर 237 लाख 3 हजार करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को यह 198 लाख 76 हजार करोड़ रुपये था। ऋण में इस वृद्धि की एक प्रमुख वजह दिवाली सहित त्योहारी सीजन से पहले कर्ज की बढ़ी मांग मानी जा रही है।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 तक बैंक जमा में भी वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 16 दशमलव 76 प्रतिशत हो गई। इस वर्ष 31 अक्टूबर तक बैंकों में कुल जमा राशि 288 लाख 16 हजार करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 249 लाख 79 हजार करोड़ रुपये थी।