जुलाई 31, 2026 7:20 अपराह्न | Reserve Bank of India

printer

भारतीव रिजर्व बैंक ने बड़ी जमा राशियों पर ब्याज दरों के संबंध में जारी किए नए दिशा-निर्देश

भारतीव रिजर्व बैंक ने बड़ी जमा राशियों पर ब्याज दरों के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, बैंकों को अपनी वेबसाइट पर सभी तरह की जमा राशियों के लिए ब्याज दरें पहले से ही स्‍पष्‍ट रूप से प्रदर्शित करनी होंगी। इनमें बड़ी जमा राशियों के लिए ब्याज दरें भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार नए दिशा-निर्देश पहली अक्‍तूबर से लागू होंगें और निर्धारित की गई दरों के हिसाब से ब्याज देय होगा।