जुलाई 9, 2026 6:18 अपराह्न

printer

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध गतिशील हैं: विदेश सचिव विक्रम मिस्री

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध गतिशील हैं और तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। आज मेलबर्न में श्री मिस्री ने कहा कि व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहित अनेक क्षेत्रों में दोनों देशों की द्विपक्षीय साझेदारी लगातार सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में रणनीतिक और आर्थिक सहयोग तेजी से बढ़ा है।