जुलाई 20, 2026 9:33 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, मंडी जिले की 11 और चंबा जिले की 10 सड़कों सहित कुल 36 सड़कें बंद हैं।

अधिकारियों ने लोगों से आधिकारिक सलाह का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन हेल्पलाइन, 1070, या जिला आपातकालीन हेल्पलाइन, 1077, से संपर्क करने को कहा है।