नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज नई दिल्ली में विश्व आर्थिक मंच के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नायडू ने बताया कि उन्होंने सतत विमानन ईंधन को बढ़ावा देने, इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ अर्थात् जमीन से सीधे उड़ान और लैंडिंग के लिए बुनियादी ढांचे के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर नीति को सक्षम बनाने और अगली पीढ़ी की विमानन प्रौद्योगिकियों का विकास करने के लिए हवाई क्षेत्र को अनुकूलित करने पर भी चर्चा हुई।
News On AIR | जुलाई 16, 2026 4:31 अपराह्न
नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने विश्व आर्थिक मंच के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात