रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस अग्रय और आईएनएस संशोधक का नौसेना में शामिल होना भारत की समुद्री क्षमता के विकास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पड़ाव साबित होगा। सोशल मीडिया पर एक संदेश में श्री सिंह ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये पोत देश के सुदृढ़ रक्षा विनिर्माण तंत्र और आत्मनिर्भर भारत के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि ये तीनों पोत अब भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
News On AIR | जून 21, 2026 12:30 अपराह्न
आईएनएस दुनागिरी, अग्रय और संशोधक का नौसेना में शामिल होना ऐतिहासिक पड़ाव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह