मई 22, 2026 9:59 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुज-बरेली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत में रेलवे अवसंरचना का तीव्र विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि देश और राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों का भव्‍य स्वरूप में पुनर्विकास किया जा रहा है। श्री वैष्णव जालोर में भुज-बरेली एक्सप्रेस सेवा के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री वैष्णव ने भुज-बरेली एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले दिन में, उन्होंने जोधपुर से दिल्ली कैंट के लिए 20 डिब्बों वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई।