जुलाई 15, 2026 8:50 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री किरेन रिज‍िजू ने कतर के पर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अस्‍सानी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री किरेन रिज‍िजू ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अस्‍सानी को उनके पिता अमीर शेख हमद बिन खलीफा अस्‍सानी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में दोहा में स्थिति भारतीय दूतावास में उल्‍लेख किया गया कि श्री रिज‍िजू ने कतर के अमीर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की गहरी व्‍यक्तिगत संवेदना को भी प्रेषित किया है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले कतर के विकास में अमीर के पिता की स्‍थायी विरासत और भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका को याद किया।