भारतीय सांख्यिकी सेवा- आईएसएस- 2026 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकता की। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि विश्वसनीय आंकड़े सुदृढ़ नीति निर्माण और प्रभावी शासन की नींव हैं। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि आईएसएस अधिकारियों की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे एक डेटा-आधारित प्रणाली का निर्माण करें जो जनता को अपेक्षित लाभ पहुंचाए। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को सटीकता, ईमानदारी और जमीनी हकीकत की गहरी समझ के साथ निभाएं।
News On AIR | अगस्त 18, 2026 9:54 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से आईएसएस-2026 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की