इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम आज से 15 सितंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। वे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के निमंत्रण पर भारत आए हैं।
प्रिंस रहीम आगा खान कल उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। प्रिंस रहीम नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान प्रिंस रहीम आगा खान अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद भी जाएंगे। प्रिंस रहीम आगा खान पंचम की यह भारत की पहली यात्रा है।