सितम्बर 16, 2026 4:22 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने पूरा किया 30 लाख पंजीकरण का लक्ष्य

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कल तीन वर्ष पूरे कर लेगी। इस योजना के अंतर्गत तीस लाख लाभार्थियों के पंजीकरण किए जाने का लक्ष्‍य पूरा हो चुका है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में किया था। योजना का उद्देश्य अठारह चिन्हित व्यवसायों में लगे पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को संपूर्ण सहायता प्रदान करना है। योजना का लक्ष्य विश्वकर्माओं को संस्थागत सहायता, आधुनिक उपकरण, वित्त तक पहुंच, कौशल उन्नयन और बाजार संपर्क प्रदान करके उनके पारंपरिक कौशल को मजबूत करना है। यह उन्हें उत्पादकता, आय और उद्यमशीलता क्षमता बढ़ाने में भी सक्षम बनाती है।
 
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय कल कोलकाता में योजना की तीसरी वर्षगांठ मनाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उपस्थित रहेंगे।