नवम्बर 12, 2026 7:48 पूर्वाह्न

printer

कर्नाटक और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से कर्नाटक और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पहले दिन श्री मोदी सुबह स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के आवासीय परिसर प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर में श्री मोदी का तवरेकेरे से आई.आई.एम. बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सेवा को झंडी दिखाने का कार्यक्रम है, साथ ही यात्रा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मैसूर जाएंगे और भारत वन में पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम को वे कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे। श्री मोदी शनिवार को गुजरात के बनासकांठा में अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। अंबाजी मंदिर 51 प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है।