प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में आज मेलबर्न पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन दिन के दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में दोनों देशों के शीर्ष व्यापारिक नेताओं की सभा को भी संबोधित करेंगे। श्री मोदी का प्रवासी भारतीयों की एक विशाल सभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।
News On AIR | जुलाई 8, 2026 8:48 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में आज ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे