जुलाई 21, 2026 9:01 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधे हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और जन-संबंधों में व्यापक सहयोग है। प्रधानमंत्री ने  कहा कि वे भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए बर्नहैम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।