सितम्बर 15, 2026 12:30 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को संवत्सरी की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संवत्सरी के अवसर पर जनता को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पवित्र अवसर पर विनम्रता लोगों का मार्गदर्शन करेगी तथा दया और सद्भावना हर कार्य को आकार देगी।