प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के साथ-साथ कई अन्य रोचक विषयों पर उनसे चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा और भविष्य की योजनाओं के बारे में सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि उनकी ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मकता देश के निजी अंतरिक्ष इकोसिस्टम की जीवंत भावना को दर्शाती है। श्री मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।