जुलाई 27, 2026 8:59 अपराह्न

views 25

प्रधानमंत्री मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के साथ-साथ कई अन्य रोचक विषयों पर उनसे चर्चा की।     प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा और भविष्य की योजनाओं के बारे में सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि उनकी ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मकता देश के निजी अंतरिक्ष इकोसिस्‍टम की जीवंत भावना को दर्शाती है। श्री मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।