भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्मविश्वास, सुशासन और विकास पर आधारित एक नई पहचान दी है। एक दैनिक समाचार पत्र में लेख में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश के विकास, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
श्री नवीन ने कहा कि आज विश्व भारत को केवल एक क्षेत्रीय शक्ति के रूप में नहीं, बल्कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले राष्ट्र को ‘सामूहिक चिंतन’ दिया, फिर जनता के विश्वास के बल पर उस चिंतन को ‘सामूहिक संकल्प’ में परिवर्तित किया, और आज वही संकल्प एक विकसित राष्ट्र के रूप में एक ‘सामूहिक स्वप्न’ का रूप ले चुका है।