राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगी। वह चीता पुनर्स्थापन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगी और चीतों की देखभाल करने वाले सहयोगियों, वनकर्मियों तथा स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगी। कल राष्ट्रपति ने चीता कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि देश में वर्तमान में 52 चीते हैं, जिनमें से 49 कुनो राष्ट्रीय उद्यान में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़कर चीता पुनर्स्थापन परियोजना की शुरुआत की थी।