प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान मिले भव्य स्वागत और आतिथ्य के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार और वहां की जनता के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ का आभार व्यक्त किया है। ऑस्ट्रेलिया यात्रा के समापन पर सोशल मीडिया पर श्री मोदी ने कहा कि इस यात्रा के परिणामों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को और मजबूत किया है और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खोले हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा से मिली गति दोनों देशों के लिए लाभकारी होगी और वैश्विक समुदाय में सकारात्मक योगदान देगी।
News On AIR | जुलाई 10, 2026 2:06 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा को लेकर ऑस्ट्रेलिया सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया