सितम्बर 1, 2026 1:57 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्‍होंने सभी सदस्य देशों से आतंकवाद के वित्तपोषण, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित पनाहगाहों के पूरे तंत्र को ध्वस्त करने का आह्वान किया ।

आज किर्गिस्तान में हुए शिखर सम्मेलन के बाद शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के नेताओं ने बिश्केक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। संगठन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी बिश्केक घोषणापत्र के साथ-साथ सदस्य देशों ने संस्थागत ढांचों को बेहतर बनाने और आधुनिक सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने के उद्देश्य से व्यापक प्रस्तावों पर भी हस्ताक्षर किए।