अगस्त 14, 2026 9:29 अपराह्न | 78 gallantry awards

printer

रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की हुई घोषणा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंज़ूरी दी है। इनमें से 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। इन पुरस्कारों में नौ कीर्ति चक्र, 19 शौर्य चक्र, 36 सेना मेडल, तीन नौसेना मेडल और पांच वायु सेना मेडल शामिल हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल मनेओ फ्रांसिस और मेजर जितेंद्र राठी को कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है। हवलदार गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह, बशीर अहमद, कांस्टेबल जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, तारिक हुसैन और इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया जाएगा।