अक्टूबर 5, 2026 8:23 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से तीन दिन के हिमाचल प्रदेश दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे बिलासपुर स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और डॉक्टरों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति मनाली जाएंगी।

7 अक्टूबर को वह हिडिंबा मंदिर और अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।