अक्टूबर 23, 2026 2:21 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी मां दंतेश्वरी के दर्शन किए और प्रदेश की शांति, समृद्धि तथा निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आना बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।