सितम्बर 10, 2026 7:57 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रसिद्ध समाजसेवी प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। बैठक के दौरान उन्होंने आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क द्वारा जल और स्वच्छता, शिक्षा, मातृ स्वास्थ्य, शहरी विकास, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि ये परियोजनाएं सार्वजनिक-निजी भागीदारी के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ मिलकर काम करने वाले गैर-लाभकारी संगठन लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।