राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कृषि आधारित लोक पर्व नुआखाई के अवसर पर देशवासियों, विशेषकर ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि नुआखाई केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं है, बल्कि सामुदायिक भोज और मित्रों तथा परिजनों के मिलन के माध्यम से सामाजिक और पारिवारिक आत्मीयता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि इस पर्व से आपसी सद्भाव और सौहार्द और मजबूत होगा।
News On AIR | सितम्बर 15, 2026 10:40 पूर्वाह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कृषि आधारित लोक पर्व नुआखाई की शुभकामनाएँ दीं