जुलाई 28, 2026 7:13 अपराह्न

printer

जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

जापान के दक्षिणी कुमामोतो प्रांत में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इससे, क्षेत्र में 50 लोगों के घायल होने की खबर है। इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है और सड़क संपर्क भी अवरुद्ध हुआ है। भूकंप के कारण रेल और परिवहन सेवाओं पर भी व्‍यापक असर पड़ा है। कईं उड़ानों के रद्द होने की खबर है।

क्यूशू रेलवे कंपनी ने कहा है कि भूकंप के बाद क्यूशू शिंकानसेन सहित सभी रेल सेवाएं रोक दी गई हैं। सेवाओं स्‍थानीय आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि लगभग 3 लाख निवासियों को निर्धारित आश्रय स्थलों पर जाने की सलाह दी गई है।

अरियाके सागर और यात्सुशिरो सागर के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।