अक्टूबर 23, 2026 2:42 अपराह्न

printer

पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड तुस्क और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच आज बेंगलुरु में बैठक हुई

पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड तुस्क और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच आज बेंगलुरु में बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने कर्नाटका में पोलैंड के प्रस्तावित 80 करोड़ रुपये के निवेश का उल्लेख किया। इससे करीब एक हजार रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। श्री शिवकुमार ने श्री तुस्‍क को अगले वर्ष होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने प्रौद्योगिकी, नवाचार, एआई और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में कर्नाटका के साथ साझेदारी करने के लिए पोलैंड को आमंत्रित किया।

श्री शिवकुमार ने बताया कि पोलैंड का टीज़ेडएमओ समूह कोलार जिले के वेमगल औद्योगिक क्षेत्र में कर्नाटका औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड के तहत पांच एकड़ में निवेश कर रहा है। इस इकाई में पहली बार भारत में स्मार्ट वयस्क डायपर पैड बनाए जाएंगे। उन्होंने पोलैंड से चिकित्सा उत्पादों के निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में निवेश करने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और इससे जुड़ी उन्नत तकनीकों में सहयोग के लिए पोलैंड के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।