पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर-पीओजेके के रावलकोट ईदगाह मैदान में सैकड़ों स्कूली बच्चे अपने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ एकत्र हुए। उन्होंने कब्ज़े वाले इलाके में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई की निंदा की। सोमवार को बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने शांति के प्रतीक के तौर पर सफ़ेद झंडे लहराए और पाकिस्तानी सेना के ख़िलाफ़ नारे भी लगाए।
जम्मू-कश्मीर-पीओजेके में हो रहे विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। पाकिस्तानी सेना ने कड़ी कार्रवाई की, जिसमें कई आम नागरिकों की मौत और घायल होने की ख़बर है। साथ ही, यह इलाका नाकेबंदी, कर्फ्यू और पूरी तरह से संचार व्यवस्था ठप होने की स्थिति में है।
इस बीच, यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी-यू.के.पी.एन.पी ने एक सम्मेलन आयोजित की। इसमें जम्मू-कश्मीर-पीओजेके और दुनिया भर में बसे कश्मीरी समुदाय के नेताओं, पत्रकारों और नागरिक समाज के लोगों ने भाग लिया। इसका मकसद कब्ज़े वाले इलाके में पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन, घेराबंदी और शांतिप्रिय नागरिकों पर की जा रही कार्रवाई पर चर्चा की गई।