सितम्बर 19, 2026 7:50 अपराह्न | narendra modi

printer

जापान एशियाई खेलों का आगाज़, प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आज एशियाई खेलों की शुरुआत के अवसर पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि हर खिलाड़ी ने बहुत कड़ी मेहनत की है और अद्भुत समर्पण व दृढ़ संकल्प दिखाया है, और भारत को उन पर गर्व है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और खेलों में शानदार सफलता हासिल करेंगे।