प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत प्रौद्योगिकी, प्रतिभाओं की आवाजाही तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
श्री मोदी ने कहा कि जर्मनी, यूरोप के साथ-साथ भारत के संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और वैश्विक शांति, स्थिरता तथा समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार भी है। उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी भविष्य में भी लोगों के हित में अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करते रहेंगे।