सितम्बर 4, 2026 1:18 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को इटली में युद्ध बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी दोस्ती ने भारत-इटली रणनीतिक भागीदारी को मज़बूत करने में मुख्‍य भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए करीबी सहयोग जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आने वाले वर्षों में जॉर्जिया मेलोनी की निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।