प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि धैर्य, किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है, क्योंकि यह देश को सबसे कठिन चुनौतियों के बीच भी एकजुट रहने की प्रेरणा देता है। संस्कृत का एक प्रेरक कथन साझा करते हुए, श्री मोदी ने कहा कि धैर्य किसी राष्ट्र को निरंतर प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाता है।
News On AIR | जुलाई 8, 2026 8:57 पूर्वाह्न
किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है धैर्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी