जुलाई 26, 2026 7:51 अपराह्न

printer

भारत का विभाजन इतिहास की सबसे बड़ी भूल: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के विभाजन को इतिहास की सबसे बड़ी भूल बताया है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) की वापसी भारत और पाकिस्तान के बीच एकमात्र लंबित मुद्दा है। वे आज नई दिल्ली के कश्मीरी सांस्कृतिक केंद्र में जम्मू- कश्मीर पीपुल्स फोरम और पीओजेके यूथ फोरम के सहयोग से आयोजित 27वें करगिल विजय दिवस समारोह को संबोधित करते रहे थे।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की रक्षा रणनीति को बदलकर बाहरी आक्रमकता के खिलाफ निर्णायक प्रतिक्रिया में परिवर्तित कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि करगिल विजय दिवस भारत की एकता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि करगिल के सबक आज भी प्रासंगिक हैं क्योंकि देश के समक्ष वर्तमान चुनौतियां निरंतर सतर्कता और राष्ट्रीय एकता की मांग करती हैं।

यह कार्यक्रम वर्ष 1999 के करगिल संघर्ष के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया गया था।